Categories

November 21, 2026

ठेले पर कोयला लेकर निकले भाजयुमो नेता, पुतला जलाने लगे तो पानी लेकर दौड़ी पुलिस | BJP workers protest in Raipur protested by placing it on the coal cart

Spread the love

[ad_1]

रायपुर2 घंटे पहले

रायपुर में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। ये नेता ठेले पर कोयला लेकर निकले। सड़क पर ये सभी नारेबाजी करते हुए लाखेनगर से बूढ़ेश्वर मंदिर चौक पहुंचे। यहां पुलिस से भी युवा नेताओं की झड़प हुई। ये विरोध प्रदर्शन प्रदेश में जारी ED की छापेमार कार्रवाई से जुड़ा रहा। छापों में ये तथ्य ED की तरफ से सामने आया कि कुछ अफसर और कारोबारी प्रदेश में काेयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग पर अवैध वसूली कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता की अगुवाई में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ठेले और कोयले के साथ रैली आगे बढ़ाई। पैदल मार्च के बाद नेताओं ने कांग्रेस पर प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिए जाने के आरोप लगाए। कहा गया कि यहां ED की कार्रवाई में साबित हुआ कि अवैध वसूली और भ्रष्टाचार का व्यापार प्रदेश में फलफूल रहा है।

पुतला भी फूंका गया।

पुतला भी फूंका गया।

पुलिस पानी लेकर दौड़ी
भाजयुमो नेता अमित मैश्वरी, आकाश शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा इसके बाद पुतला फूंकने लगे। ये देख पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। बुढ़ेश्वर चौक के पास पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच झूमा-झटकी होने लगी। भाजयुमो नेताओं ने पुतले को घेर लिया और आपा-धापी में पुतले को आग लगा दी। बाहर से पुलिस पानी फेंकती रही, मगर पुतला जल चुका था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…