Categories

November 21, 2026

मेडिकल अफसरों के 634 पदों के लिए 9 व 10 नवंबर को होगी वॉक-इन इंटरव्यू | Walk-in interview will be held on November 9 and 10 for 634 posts of Medical Officers

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Walk in Interview Will Be Held On November 9 And 10 For 634 Posts Of Medical Officers

चंडीगढ़6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में स्पेशलिस्ट डाक्टरों की संख्या में जल्द विस्तार किया जाएगा। डायरेक्टोरेट हेल्थ एंड फेमिली वैलफेयर ने 634 मेडिकल अफसर (स्पेशलिस्ट) की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू के लिए पब्लिक नोटिस जारी किया है। यह इंटरव्यू 9 व 10 नवंबर की सुबह 10 बजे से डायरेक्टोरेट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब, परिवार कल्याण भवन, सेक्टर- 34-ए, चंडीगढ़ में लिया जाएगा। हालांकि बताए गए 634 पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डाक्टरों विशेष तौर पर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब की लोक स्वास्थ्य संस्थाओं में देखभाल सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पद
स्वास्थ्य मंत्री जौड़ामाजरा ने बताया कि इन 634 पदों पर अलग-अलग स्पेशलिस्ट शामिल हैं। इनमें मेडिसन- 103, जनरल सर्जरी-78, गायनोकोलोजी-100, पीडियाट्रिक्स-122, अनैसथीसिया-75, ऑर्थो-113, रेड्यिलोजी-31, ENT-16, आई स्पेशलिस्ट-16, स्किन एंड VD-24, मनोरोग एक्सपर्ट-10, छाती और टीबी एक्सपर्ट-6 पैथोलोजी-12, माईक्रोबायोलोजी​​​​​​​-​​​​​​​5, कम्युनिटी मेडिसन-4, BTO-9 और फोरेंसिक मेडिसन​​​​​​​-12 शामिल हैं।

यहां करें आवेदन
स्पेशलिटी अनुसार ब्रेक-अप, एप्लीकेशन फॉर्मेट व अन्यhttps://nhm.punjab.gov.in पर विवरण देखे जा सकते हैं। उम्मीदवारों को 01. 11. 2022 तक https://nhm.punjab.gov.in पर आनलाइन आवेदन फार्म जमा कराने की अपील की गई है। साथ ही उम्मीदवार काउंसलिंग/ इंटरव्यू के समय डायरेक्टोरेट, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंजाब, परिवार कल्याण भवन, सेक्टर- 34/ ए, चंडीगढ़ में अपने सभी दस्तावेज़ ( स्वयं अटैस्ट) कर जमा करवाएंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…