डिप्टी कलेक्टर अरेस्ट, एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी कलेक्टर का किया अरेस्ट – chhattisgarh news deputy collector arrested taking bribe of 20 thousand
बताया जा रहा है कि बोरवेल खनन का बिल पास करने के नाम पर डिप्टी कलेक्टर ने ठेकेदार से पैसे मांगे थे। जिसके बाद मामले की शिकायत ठेकेदार ने की थी। ठेकेदार ग्राम पंचायत चिखली, मालगांव और मजरकटा में 4 बोरवेल खनन की पहली किश्त के 3 लाख रुपए निकलवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर के पास पहुंचा था। लेकिन डिप्टी कलेक्टर ने एवज में 20 हजार रुपए की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, यह रकम 30 अक्टूबर को मांगी गई थी।
2019 बैच के अधिकारी हैं डहरिया
बता दें कि करुण डहरिया कोरबा जिले के हैं। 2019 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। गरियाबंद जिले में उनकी तीसरी पोस्टिंग है। इसे पहले वो SDM थे। गरियाबंद में वो जनपद पंचायत CEO बनकर करीब 7 महीने पहले ही आए थे।
इसे भी पढ़ें-
विवादों में रहे हैं डहरिया
डहरिया उस समय सुर्खियों पर आए थे जब वो जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में SDM थे। यहां उन्होंने छात्रों से ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया था। छात्रों का आरोप था कि डहरिया ने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी भी दी थी।
