Categories

November 20, 2026

ipl 2023 after ms dhoni demand ravindra jadeja likely to stay back with chennai super kings

Spread the love

नई दिल्ली: तकरीबन महीने भर चले कयासों और अफवाहों के बाजार के बीच सुरेश रैना को लेकर जो खबरें आ रहीं हैं, वो चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस को राहत देंगी। स्टार ऑलराउंडर जडेजा आईपीएल के अगले सीजन में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के साथ ही जुड़े रहेंगे। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट की माने तो जडेजा को मिनी ऑक्शन में किसी दूसरी टीम से ट्रेड नहीं किया जाएगा और वह टीम के साथ ही बनेंगे रहेंगे।

पिछले आईपीएल में रविंद्र जडेजा से कप्तानी छीनकर बीच सीजन ही दोबारा महेंद्र सिंह धोनी को कमान सौंप दी गई थी। इस फैसले के बाद जडेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ी सारी पोस्ट डिलिट कर दी थी। IPL 2023 की नीलामी से पहले टीमों को उन खिलाड़ियों का ब्यौरा देना था, जिन्हें वह रिटेन करना चाहते हैं। जड्डू उस लिस्ट में शामिल हैं।

खबर है कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस ऑलराउंडर को सीएसके के साथ रखने पर तुले हुए हैं। उन्होंने मैनेजमेंट को स्पष्ट कर दिया है कि जडेजा को टीम से मुक्त नहीं किया जा सकता है। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं। जडेजा जितनी ताकत टीम को देते हैं वह किसी और खिलाड़ी के बूते नहीं। विशेष रूप से चेन्नई की पिच और घरेलू दर्शकों के बीच उनका रिप्लेसमेंट मिलना असंभव है।

IPL के सबसे बड़े नाम में से एक हैं जड्डू

रविंद्र जडेजा साल 2008 यानी आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के 210 मुकाबलों में 2502 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इस ऑलराउंडर ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से 132 विकेट भी झटके हैं। एक बार पांच विकेट हासिल कर चुके हैं। टीम में उनकी जिम्मेदारी फिनिशर की होती है, जो मिडिल ऑर्डर में आकर तेज गति से स्कोरबोर्ड चलाए।

Ravindra Jadeja Asia Cup: ‘मेरी मौत की अफवाह उड़ा दी थी’… आलोचकों पर जमकर भड़के रविंद्र जडेजाMS Dhoni-Ravindra Jadeja News: CSK के बस नाम के कप्तान थे जडेजा? इस्तीफे के पीछे धोनी का कनेक्शन तो जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…