डीएसई ने बीएसएस बालिका उवि का किया निरीक्षण, बच्चाें की ली क्लास, पूछे सवाल | DSE inspected BSS girl’s Uvi, took class of children, asked questions

[ad_1]
धनबाद15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- इसके पूर्व उन्होंने विद्यालय की रंग-रोगन के बारे में विकास कोष से राशि खर्च करने को कहा
बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय का मंगलवार काे जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद कक्षा 7 में बच्चों की मोटिवेशनल कक्षा ली। उन्होंने बच्चों से अपने भविष्य के बारे में पूछा। इसके बाद बच्चाें ने भविष्य में शिक्षक, डॉक्टर, पुलिस, सेना, इंजीनियर बनने की इच्छा जाहीर की। उन्होंने एक-एक कर सभी के बारे में जानकारी दी। इतिहास की कक्षा जारी होने के कारण उन्होंने बच्चों से इतिहास के प्रश्न भी पूछे, जिसका बच्चों ने बखूबी जवाब दिया। बच्चों की शैक्षिक स्तर तथा अन्य व्यवस्था के बारे में वे संतुष्ट दिखे।
इसके पूर्व उन्होंने विद्यालय की रंग-रोगन के बारे में विकास कोष से राशि खर्च करने को कहा। वहीं एसएसए के इंजीनियर विनय कुमार को एक एस्टीमेट बनाने का आदेश दिया। स्कूल की खाली पड़ी जमीन पर बच्चों के लिए बास्केटबाल कोर्ट बनवाने हेतु एस्टीमेट बनाने को कहा। उन्होंने सारा कार्य 15 नवंबर के पूर्व कर लेने को कहा। मौके पर शिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, निकी श्वेता सिंह, सरोज कुमारी, अंजुला गुप्ता आदि मौजूद थीं।
[ad_2]
Source link
