1300 चुनाव कर्मी संपन्न करवाएंगे चुनावी प्रक्रिया, चुनाव आयोग ने विस क्षेत्र में दौड़ाए GPS लगे 25 वाहन | 1300 election personnel will get the election process done, the Election Commission has run 25 GPS-equipped vehicles in the region

[ad_1]
रामपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं SDM रामपुर सुरेंद्र मोहन।
हिमाचल में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। निर्वाचन आयोग ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने को करीब 1300 चुनाव कर्मी तैनात किए हैं, जिनमें सुरक्षा बल के जवान भी शामिल हैं। चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था और खरीद फरोक्त पर लगाम लगाने के लिए उडऩ दस्ते भी तैनात हो गए हैं, जो समूचे विधानसभा क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही जहां सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं, वहीं चुनाव प्रक्रिया को शांति पूर्व संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। रामपुर विधान सभा चुनाव में 1300 चुनाव कर्मी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगे। चुनावी दौर में गड़बड़िया को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधानसभा क्षेत्र में उड़नदस्ता तैनात हो गए हैं।
निर्वाचन आयोग की चुनाव आयोग की तैयारी
निर्वाचन आयोग द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए GPS युक्त 25 वाहनों को भी तैनात किया है, जो समूचे विधान सभा क्षेत्र में घूम कर चुनावी गतिविधियों पर बारिक से नजर बनाए हुए हैं। 12 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र के 153 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान में सुरक्षा की दृष्टि से करीब 900 पुलिस और पेरा मिलिट्री के जवान अपनी सेवाएं देंगे।
SDM रामपुर सुरेंद्र मोहन बोले
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं SDM रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने में 1300 चुनाव कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं चुनाव में गड़बड़िया को रोकने और सुशासन स्थापित करने के लिए फ्लाइंग स्वायड तैनात किए गए हैं। प्रथम चरण में उडऩदस्ते 25 GPS युक्त वाहनों से नजर बनाए हुए हैं। आने वाले समय में अधिक वाहनों में GPS स्थापित किए जाएंगे।
[ad_2]
Source link
