Categories

November 19, 2026

डॉ. निपुण जिंदल ने नगरोटा, पालमपुर और जयसिंहपुर में स्टॉन्ग रूम की जांची व्यवस्थाएं | Kangra DC inspected the counting centers

Spread the love

[ad_1]

कांगड़ा8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्रों का निरिक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी निपुण जिंदल। - Dainik Bhaskar

स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्रों का निरिक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी निपुण जिंदल।

हिमाचल के कांगड़ा निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने मंगलवार को नगरोटा, पालमपुर तथा जयसिंहपुर विस क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित SDM एवं पुलिस उपाधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नगरोटा तथा जयसिंहपुर में विधानसभा चुनाव हेतु चयनित स्ट्रॉन्ग रूम तथा मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। कहा कि संबंधित क्षेत्रों के SDM को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान प्रक्रिया बेहतर तरीके से संपन्न हो सके, इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सैन्य बल के ठहरने आदि के प्रबंधों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई है। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने की दृष्टि से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कांगड़ा खुशाल शर्मा भी उनके साथ रहे। इस अवसर पर SDM नगरोटा मुनीष शर्मा, SDM जयसिंहपुर अपराजिता चंदेल भी उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…