दिवाली के पहले पेट्रोल-डीजल जानें किस जिले में मिल रहा सबसे सस्ता, ऐसे चेक करें अपने पड़ोसी जिले के रेट
झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे अधिक है। पलामू जिले में पेट्रोल की कीमत 102.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.54 रुपये प्रति लीटर है। जबकि गढ़वा में पेट्रोल के दाम 102.63रुपये और डीजल 97.43 रुपये प्रति लीटर है। गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, साहिबगंज और सिमडेगा जिले में भी पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 100 रुपये से अधिक है।
देवघर और धनबाद में में सबसे कम कीमत
पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से 21 अक्टूबर के लिए जारी लेटेस्ट रेट के अनुसार देवघर में सबसे कम पेट्रोल की कीमत 99.53 रुपये प्रति लीटर है। जबकि धनबाद में पेट्रोल की कीमत 99.74, जमशेदपुर में 99.75 और रांची में 99.82 रुपये प्रति लीटर रुपये प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत भी देवघर-धनबाद में सबसे कम
राज्य में आज देवघर और धनबाद जिले में ही डीजल की कम सबसे कम है। देवघर में प्रति लीटर 94.31 रुपये, धनबाद में 94.54, जमशेदपुर में 99.55 रुपये, दुमका में 94.87 और रांची में 94.63 रुपये प्रति लीटर है।
सबसे अच्छी दिवाली
ऐसे चेक करें अपने और अपने पड़ोसी शहर के रेट
आज भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के उपभोक्ता अलग-अलग नंबर पर एसएमएस भेजने के अलावा एप्प पर जाकर भी कीमत चेक कर सकते है।
