Eknath Shinde: महाराष्ट्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त हुए एकनाथ शिंदे, बोले-पाबंदी कड़ाई से करेंगे लागू
कोरोना संक्रमण से जुड़ी पाबंदियां खत्म होने के बाद पहली बार लोग इतने उत्साह से दिवाली मना रहे हैं, इस दौरान पर्यावरण का ध्यान रखा जाना चाहिए। लोगों में जागरूकता के लिए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल तरह-तरह के कार्यक्रम चला रहा है, जिसका असर दिख रहा है। पहले की अपेक्षा अब वायु और ध्वनि प्रदूषण में कमी आई है।
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर समेत कई मंत्रियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई गई कि वे त्योहार मनाते समय पर्यावरण पर होने वाले असर का ध्यान रखेंगे। रोजमर्रा के जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ लगाएंगे। बिना पटाखों के प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएंगे, साथ ही दूसरे त्योहारों के समय भी पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
