Categories

November 20, 2026

नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 12 लोगों की मौत – 12 killed in petrol tanker explosion in nigeria

Spread the love

अबुजा, 11 नवंबर (एपी) नाइजीरिया के उत्तर-मध्य कोगी प्रांत में एक प्रमुख सड़क पर एक पेट्रोल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने और फिर उसमें विस्फोट होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि टैंकर का बृहस्पतिवार रात ओफू काउंसिल क्षेत्र में एक प्रमुख सड़क पर ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद टैंकर एक अन्य वाहन से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गयी।

कोगी पुलिस कमान के साथ विलियम ओवे आया ने कहा टैंकर में आग लगी और वह कई कारों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ा और इसके कारण 12 लोगों की जलकर मौत हो गयी।

नाइजीरिया के संघीय सड़क सुरक्षा कोर के बीसी काज़ीम ने कहा कि इस दुर्घटना में 18 लोग प्रभावित हुए।

एपी रवि कांत मनीषा

मनीषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…