T20 WC 2022: विश्व कप से बाहर होकर भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम, प्लेयर द टूर्नामेंट की रेस में सबसे आगे
विराट और सूर्यकुमार के अलावा दो खिलाड़ी पाकिस्तान के भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में हैं। वहीं इंग्लैंड के सैम करन, जोस बटलर और एलेक्स हेल्स का भी नाम शामिल है। इसके अलावा जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा इस रेस में शामिल हैं।
पाकिस्तान के शादाब खान और शाहीन ने दिखाया है कमाल
सुपर-12 में धीमी शुरुआत के बावजूद फाइनल में जगह बना चुकी पाकिस्तानी टीम के लिए शादाब खान और शाहीन अफरीदी ने नॉकआउट स्टेज में कमाल का प्रदर्शन किया है। शादाब ने ना सिर्फ अपनी गेंदबाजी से बल्कि बल्लेबाजी में भी टीम को कई बार मुसीबत से निकालने में काम किया किया। वहीं शाहीन अफरीदी ने भी अपने पुराने में लय में आ चुके हैं और टीम के लिए शुरुआत में विकेट लेकर शानदार शुरुआत दिलाई है।
सैम करन ने खोला था पंजा
टी20 विश्व कप खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के रेस में हैं। इसमें ऑलराउंडर सैम करन का नाम सबसे आगे हैं। सैम करन ने विश्व कप में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा एलेक्स हेल्स और जोस बटलर बल्लेबाजी में कहर बरपा रहे हैं जो कि भारत के खिलाफ देखने को मिल चुका है।
सिकंदर और हसरंगा ने भी छोड़ी छाप
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने कमाल का प्रदर्शन किया है। हसरंगा क्वालीफाइंग राउंड के अलावा सुपर-12 को मिलाकर कुल 15 विकेट लिए। हालांकि उनकी टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। वहीं सिकंदर रजा ने भी 10 विकेट लिए। उनके इस दमदार खेल से ही जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान जैसी टीम को हराया था।
