Categories

November 19, 2026

नाहन नगर परिषद ने 2 घंटे चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, 5 दिन तड़पता रहा गोवंश | Sirmaur: Cow fell in 40 feet deep pit, died

Spread the love

[ad_1]

नहान4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
40 फीट गहरे गड्‌ढे से गाय को निकालती क्रेन। - Dainik Bhaskar

40 फीट गहरे गड्‌ढे से गाय को निकालती क्रेन।

हिमाचल के सिरमौर स्थित नाहन के यशवंत विहार क्षेत्र के समीप 40 फीट गहरे गड्ढे में गिरी गाय को निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 2 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गाय को गड्‌ढे से बाहर निकाला जा सका। हालांकि 5 दिनों से गड्‌ढे में गिरी होने की वजह से गाय की मौत हो गई।

मकान मालिक की लापरवाही के कारण एक गाय निर्माणाधीन मकान के करीब 40 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी करीब 5 दिन के बाद मंगलवार को लगी। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा रेस्क्यू कर गाय को क्रेन की मदद से 40 फीट गहरे गड्‌ढे से बाहर निकाला जा सका। इस रेस्क्यू में नगर परिषद के कर्मचारी व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री सुमित गुप्ता, सचिव इंदिरा चावरिया, बजरंग दल के संयोजक शुभम सैनी ने बताया कि यशवंत विहार में यह गड्ढा एक निर्माणाधीन घर के बाहर है। जिस व्यक्ति का यह गड्ढा है, उसकी लापरवाही की वजह से गाय गड्ढे में गिरी है। अगर गड्ढा ढका होता तो गाय नहीं मरती। हैरानी की बात तो यह है कि मकान मालिक भी सूचना देने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…