Categories

November 19, 2026

सेक्टर 27 में पहुंची टीम, 2 मोबाइल कब्जे में लिए; शैली शर्मा गैंगस्टरों के लड़ रहीं केस | NIA raid in lawyer’s office in Chandigarh latest news

Spread the love

[ad_1]

चंडीगढ़11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

चंडीगढ़ में गैंगस्टरों के केस की पैरवी करने वाली वकील शैली शर्मा के सेक्टर 27 स्थित घर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रेड की। रेड में वकील के घर से चेकिंग के बाद टीम उनके 2 मोबाइल फोन ले गई। वहीं इस रेड का बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा ने विरोध किया है। बार काउंसिल ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के डायरेक्टर जनरल को एक लेटर लिखा है।

बार काउंसिल ने NIA की हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (DBA) मेंबर डॉ. शैली शर्मा के सेक्टर 27 स्थित ऑफिस और घर में की गई रेड को गैरकानूनी बताया।

बार काउंसिल ने कहा है कि जांच एजेंसियों को संवैधानिक दायरे में रहकर निष्पक्षता बरतते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं बिना किसी आधार के इस प्रकार की रेड इसकी ज्यादती दिखाती है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से यह रेड की गई हैं वह गहन चिंता का विषय है। वकील विशेष अटॉर्नी-क्लाइंट प्रिविलेज के तहत कवर हैं। हर व्यक्ति को कानूनी सहायता के लिए अपनी पसंद का वकील चुनने की आजादी है।

धमकाने वाली कार्रवाई बताई

बार काउंसिल ने कहा है कि NIA किसी वकील के ऑफिस और घर पर इस तरह रेड नहीं कर सकती। इस प्रकार की रेड वकीलों को अपने क्लाइंट के लिए केस लड़ने से रोकने और धमकाने के उद्देश्य से की जाने वाली कार्रवाई है।

बार काउंसिल ने NIA के डायरेक्टर जनरल को इस मामले को देखने को कहा है। मामले में उचित कार्रवाई करते हुए वकीलों के अधिकारों, सम्मान को बहाल करने को कहा गया है, जिसका उल्लंघन हुआ है। बार काउंसिल के चेयरमैन सुवीर सिद्धू की ओर से NIA के डायरेक्टर जनरल को यह लेटर लिखा गया है।

हाईकोर्ट में वकीलों का कामकाज आज बंद

वहीं दूसरी ओर पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने मामले में इमरजेंसी मीटिंग की। बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संतोखविंद्र सिंह ग्रेवाल की मौजूदगी में यह मीटिंग हुई। NIA की रेड को न्यायिक प्रणाली में दखल बताया गया है। इस घटना के विरोध में बार ने हाईकोर्ट में वकीलों की कार्रवाई आज बंद रखने का ऐलान किया है।

ये केस लड़ रहीं शैली शर्मा

वकील शैली शर्मा के NIA से सर्च का कारण पूछा तो कहा गया कि सभी गैंगस्टरों के केस उन्हीं के पास क्यों आते हैं। गौरतलब है कि शैली शर्मा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले से लेकर संदीप नंगल अंबिया, RPG अटैक, 532 किलो वाला रंजीत चीता केस, तारिक अहमद केस, हिलाल शरगोचरी, भोला केस और नाभा जेल ब्रेक केस लड़ रही हैं।

दो मोबाइल ले गई टीम

शैली शर्मा ने कहा कि वह सभी केस में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं और एक क्लाइंट दूसरे क्लाइंट को बताता है। इसी कारण उनके पास केस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास बैठकर देखा जाए कि एक एडवोकेट कैसे केस की तैयारी करता है और फिर कोर्ट में मजबूत आधार पर तथ्य पेश करता है। शैली शर्मा ने कहा कि उन्हें सुबह 7 बजे अमृतसर कोर्ट में जाना था, लेकिन इससे पहले ही NIA की टीम सर्च के लिए उनके घर पर पहुंच गई। शैली शर्मा ने NIA को पूरा सहयोग किया। टीम ने लैपटॉप और मोबाइल समेत दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद NIA शैली शर्मा से उनके दो मोबाइल ले गई।

जिला अदालत में 20 तक वकीलों का काम बंद

मामले में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (DBA) की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने भी NIA की एडवोकेट के घर रेड का विरोध किया है। एसोसिएशन के प्रधान सुनील टोनी ने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया की उल्लंघना करते हुए यह रेड की गई। रेड का मकसद वकील को ड्यूटी में बाधा पहुंचाना था। कहा गया है कि इंडियन एविडेंस एक्ट की धारा 126 बैरिस्टर, अटार्नी, प्लीडर या वकील को उसके और उसके क्लाइंट के बीच हुई बातचीत और जानकारी को डिस्क्लोज न करने से शक्ति देता है। ऐसी किसी बातचीत को सबूत नहीं माना जा सकता और जांच एजेंसी द्वारा इसे अपने कृत्य को ऐसी जानकारी को हथियार बना जायज नहीं ठहराया जा सकता। NIA ने वकील के फोन इस आधार पर जब्त कर लिए गए कि उसके क्लाइंट इस नंबर पर उनसे बात करते थे। क्लाइंट द्वारा अपने वकील से की गई बातचीत और दस्तावेजों को जांच एजेंसी द्वारा स्क्रूटनी करने के लिए मंजूरी नहीं दी जा सकती। ऐसे में कहा गया है कि एजेंसी को अपनी गलती तुरंत ठीक करनी चाहिए। महिला एडवोकेट के मोबाइल फोन तुरंत वापस किए जाने चाहिए। DBA ने कहा है कि इस घटना को लेकर वह 20 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे फिर से विचार करेंगे। तब तक जिला अदालत में वकीलों द्वारा कामकाज बंद रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…