Categories

November 20, 2026

निर्माणाधीन सड़क की मिट्टी धंसी, 3 महिला नीचे दबी; दो की हालत गंभीर | Road under construction sinks, 3 women buried under; two are in critical condition

Spread the love

[ad_1]

कटिहार14 मिनट पहले

कटिहार में सड़क धसने से एक की मौत

कटिहार में निर्माणाधीन सड़क का मिट्टी धंसने से 3 महिला उसके नीचे दब गई। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 की हालत काफी गंभीर है। घटना मनिहारी कटिहार मुख्य सड़क के कुतुबपुर सीज के समीप कि है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर तीनों महिलाओं को बाहर निकाला। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि 2 की हालत गंभीर रहने पर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतिका की एक माह पूर्व शादी हुई थी।

बताया जा रहा है कि महिलाएं सड़क पार कर दूसरी और किसी काम से जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान मिट्टी धस गई और तीनों उस मिट्टी में दब गए। वहीं आसपास कुछ ग्रामीण मौजूद थे। जिनकी नजर इस घटना पर गई और वे लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मिट्टी हटाकर तीनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। मिट्टी में दबने से महिलाओं की हालत काफी खराब थी। तीनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। लेकिन चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत गंभीर रहने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे में 19 वर्षीय नवविवाहिता भवानी देवी को मौत हो गई है। जबकि स्वास्थ विभाग में कार्यरत आशा मंगली देवी एवं उनकी 16 वर्षीय बेटी गुड़िया कुमारी को प्रथमिक उपचार के बाद उसे कटिहार रेफर कर दिया गया। दोनो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सुचना मिलने के बाद मनिहारी पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची एवं मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…