भारी मात्रा में पटाखों समेत युवक गिरफ्तार; दिवाली पर बेचने को लाया था | Police raid in Nangal Sirohi, Mahendragarh, firecrackers recovered in huge quantity, one arrested.

[ad_1]
महेंद्रगढ़25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव नांगल सिरोही में बुधवार रात सदर थाना पुलिस ने रेड कर एक युवक को अवैध पटाखों सहित गिरफ्तार किया। उसके घर के कमरे में बड़ी संख्या में बम पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने 9B विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज किया है।
महेंद्रगढ सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गांव नांगल सिरोही बस स्टैंड के पास हिमांशु अपने घर के पीछे प्लाट मे बने कमरे के कमरे में काफी मात्रा मे अवैध तौर से पटाखे, राकेट, फुलझड़ी व अनार आदि भिन्न प्रकार के विस्फोटक पदार्थ दिवाली के उपलक्ष्य में बेचने के लिए रखे हुए हैं। अगर तुरंत रेड की जाएं तो आरोपी को पटाखों सहित काबू किया जा सकता है।
पुलिस ने सूचना के बाद रेड की तो वहां एक व्यक्ति अपने प्लाट में मौके पर मौजूद मिला। पुलिस पार्टी को देख कर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसकी पहचान हिमांशु निवासी नांगल सिरोही के तौर पर हुई। इसके बाद प्लाट में बने कमरे को चेक किया गया तो वहां से भारी मात्रा में कार्टून, खुले पटाखें व पैकेट रखे हुए थे।
कार्टूनों को खोल कर चेक किया तो उनके अंदर अलग-अलग किस्म के पटाखे भरे मिले। जिनमें पटाखे राकेट आकाश में उड़ने वाला,अनार, फुलझड़ी आदि थे। उसके पास कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था।
[ad_2]
Source link
