Categories

November 19, 2026

नीतीश बोले-जल्द भरें जाएं सभी सरकारी विभागों के खाली पद, सड़क, पुल, भवनों का मेनटेनेंस वर्क्स डिपार्टमेंट करे | Nitish said – fill up the vacant posts of all government departments, the maintenance works department of roads, bridges, buildings should be done soon.

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Nitish Said Fill Up The Vacant Posts Of All Government Departments, The Maintenance Works Department Of Roads, Bridges, Buildings Should Be Done Soon.

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी एसके सिंघल और अन्य वरीय पदाधिकारी। - Dainik Bhaskar

बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी एसके सिंघल और अन्य वरीय पदाधिकारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी विभागों के खाली पदों को जल्द भरने की बात कही है। वे बुधवार को सामान्य प्रशासन व गृह विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा-’सरकारी भवनों, सड़क व पुल-पुलियों का मेनटेनेंस वर्क्स डिपार्टमेंट (कार्य विभाग) ही करे।

इसके लिए जितने इंजीनियर और कर्मियों की जरूरत है, उनकी नियुक्ति की जाए।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जब से काम करने का मौका मिला, राज्य में विकास के कई काम किए गए हैं। यहां व्यापार बढ़ा है। राज्य का बजट आकार 2 लाख करोड़ रुपये से ऊपर हो गया।

सरकारी भवनों, सड़कों, पुल-पुलियों सहित कई आधारभूत संरचना का निर्माण किया गया। हरेक थाना में कानून-व्यवस्था एवं अनुसंधान के लिए अलग-अलग विंग बनाए गए हैं, ताकि बेहतर ढंग से कार्यों का निष्पादन हो सके। पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

सीएम ने की सामान्य प्रशासन व गृह विभाग की समीक्षा

बैठक के दौरान गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी. राजेन्दर तथा योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला ने अपने-अपने विभागों के अपडेट कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया। निजी क्षेत्रों में भी रोजगार सृजन के मसले पर बातें हुईं।
ये भी थे मौजूद : बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार व डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी एसके सिंघल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक व अध्यक्ष विनय कुमार भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…