मौसम में बदलाव : जिला अस्पताल में दमा, खांसी, जुकाम व नेत्र रोग के बढ़ रहे मरीज | Change in weather: increasing patients of asthma, cough, cold and eye diseases in district hospital

[ad_1]
कुरुक्षेत्रएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

पिछले एक सप्ताह से तेजी से मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग वायरल इंफेक्शन से पीड़ित होने लगे हैं।
तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं।
दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड से बच्चे एवं बुजुर्गों को बीमारी चपेट में ले रही है।
पिछले 4-5 दिनों के दौरान जिला अस्पताल में सर्दी, बुखार व खांसी के मरीजों में करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एक सप्ताह पूर्व जहां वायरल इंफेक्शन के 75 से 100 मरीज पहुंचते थे।
वहीं बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल की ओपीडी में करीब 200 मरीज पहुंचे। इसमें 75 से अधिक मरीज वायरल इंफेक्शन से पीड़ित थे बदलते मौसम का सबसे अधिक प्रभाव कम प्रतिरोधक क्षमता होने के कारण वृद्ध एवं बच्चों पर हो रहा है।
जिला अस्पताल के चेस्ट एंड टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चावला ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। बुखार, सर्दी, जुकाम-खांसी के साथ कोल्ड डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं।
खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। बुखार पीड़ितों में मलेरिया के लक्षण भी मिल रहे हैं।
बुखार से बचने के लिए मच्छरों से बचे और घर और आसपास सफाई रखें, जिससे मच्छर न पनपें। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र राणा का कहना है कि दिन में तो मौसम गर्म होता है, लेकिन सुबह और रात में पहनावे पर ध्यान रखना चाहिए।
[ad_2]
Source link
