Categories

November 19, 2026

पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ दबोचा, लड़की के लव मैरेज करने से था आक्रोशित | Police caught with arms and cartridges, was angry about the girl’s love marriage

Spread the love

[ad_1]

जमुई20 मिनट पहले

दोस्त की बहन को उठवाने आया युवक गिरफ्तार

जमुई, बरहट पुलिस ने सोमवार की देर शाम गुगुलडीह इलाके से हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार गिरफ्तार युवक अपने दोस्त की बहन को जबरन अपने गांव ले जाने के लिए आया था।जिसका दोस्त की बहन ने विरोध किया और बरहट पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आंनदपुर गांव निवासी दीपक कुमार पिता प्रकाश दास के रूप में की गई है।

गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि अपने दोस्त विपिन कुमार पिता नवीन रविदास जी लखैय गांव के कहने पर उसकी बहन को ले जबरन ससुराल से ले जाने के लिए 6 साथियों के साथ गुगुलडीह रविदास टोला आया था।बहन को जबरन ले जाने का विरोध उसके परिजनों के द्वारा किया जाने लगा। बिपीन की बहन घर नहीं जाना चाह रही थी। वह अपने पति के साथ ही रहना चाह रही थी। विपिन की बहन एक महीने पूर्व लव मैरेज शादी की थी।जिससे विपिन अंदर ही अंदर खफा रहता था। दोनो ओर से विवाद होने लगा। हंगामा बढ़ते देख परिजनों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरहट पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर बरहट थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार पुलिस बल के साथ गुगुलडीह पहुंचे,पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया।जिसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया।

वही अन्य युवक भागने में सफल रहा। इस मामले में बरहट थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, अन्य को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी पुलिस गिरफ्त में होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…