Categories

November 19, 2026

भाजपा विधायक ने क्लास रूम निर्माण घोटाले में डिप्टी सीएम से मांगा जवाब | BJP MLA seeks reply from Deputy CM in class room construction scam

Spread the love

[ad_1]

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ सिसोदिया के मानहानि मामला खारिज: कोर्ट - Dainik Bhaskar

विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ सिसोदिया के मानहानि मामला खारिज: कोर्ट

स्कूलों के क्लास रूम निर्माण में हुए घोटालों पर दिल्ली सरकार की चुप्पी पर भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने मीडिया प्रभारी हरीश खुराना एवं प्रवक्ता सारिका जैन के साथ पत्रकार वार्ता कर मनीष सिसोदिया द्वारा उनके खिलाफ मानहानि के आरोपों को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा खारिज करने के बाद शर्म करने को कहा।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में, उन्होंने जुलाई 2019 में 24 प्रश्नों का एक सेट ट्वीट किया था, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से कक्षाओं के निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में पूछा गया था।

‘आप’ सरकार ने उन्हें जवाब देने की बजाए फर्जी मानहानि के मुकदमे दायर कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की। गुप्ता ने कहा कि इतना ही नहीं, आप सरकार ने केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट को भी ढाई साल तक दबाए रखा, जिसमें कक्षाओं के निर्माण में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं। उन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में वित्तीय विसंगतियों के मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1 सितंबर 2022 को दायर आरटीआई पर उन्हें आज तक कोई जवाब नहीं मिला है।

सिसोदिया जैसे स्क्रिप्ट पढ़ने वाले का भाजपा में कोई स्थान नहीं: बख्शी

आबकारी नीति घोटाले के आरोपी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सीबीआई कार्यालय से पूछताछ के बाद मीडिया को दिए बयान को लेकर प्रदेश मीडिया के पूर्व उप मीडिया प्रभारी व भाजपा नेता नीलकांत बख्शी ने उन पर बड़ा हमला बोला है। बख्शी ने कहा कि सीबीआई दफ्तर से बाहर आने के बाद क्या हुआ यह मीडिया का फुटेज देश देख लिया है कि वो किस तरह से सीएम केजरीवाल के तोता है।

सिसोदिया के हाथाें में पर्ची पर स्क्रिप्ट दिया जाता है और वो केजरीवाल के आज्ञाकारी तोते के तरह सीबीआई के अधिकारी के द्वारा आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने पर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के डायलॉग पढ़ देते है। बख्शी ने कहा है कि भाजपा में सिसोदिया जैसे तोते की कोई जगह नहीं है जो भ्रष्टाचारी केजरीवाल का दिए स्क्रिप्ट पढ़ता हो और रिश्वत के लिए दिल्ली को शराब की नगरी बना दिया हो।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…