फेस्टिव सीजन के लिए उधना-मंगलुरु व बांद्रा-हिसार के बीच चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें | Festival special trains will run between Udhna-Mangaluru and Bandra-Hisar for the festive season

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Gujarat
- Festival Special Trains Will Run Between Udhna Mangaluru And Bandra Hisar For The Festive Season
सूरत2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

पश्चिम रेलवे ने 2 जोड़ी और साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-हिसार और उधना–मंगलुरु के बीच विशेष किराए पर 2 जोड़ी और साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09091 और 09057 की बुकिंग 16 अक्टूबर से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
ट्रेन संख्या 09091/09092 बांद्रा टर्मिनस-हिसार (साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के 10 फेरे चलेंगे। यह ट्रेन विशेष किराये पर चलेगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार ट्रेन संख्या 09091 बांद्रा टर्मिनस-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को 21.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22.25 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2022 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09092 हिसार-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को हिसार से 00.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 4.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 17 नवंबर, 2022 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जं, कोटा जं, सवाई माधोपुर जं, दुर्गापुरा, जयपुर जं, चोमुनी सामोद, रिंगस जं, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी जं, चरखी दादरी, भिवानी जं. और हांसी स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, शयनयान श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।
[ad_2]
Source link
