Categories

November 19, 2026

ट्राईरूम में जाकर चुंबक से हटाता था टैग, कर्मचारियों ने पुलिस के हवाले किया | Chandigarh Police arrested thief from Nexus Elante Mall Chandigarh latest news

Spread the love

[ad_1]

चंडीगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नेक्सस इलांते मॉल। (फाइल) - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नेक्सस इलांते मॉल। (फाइल)

चंडीगढ़ के सबसे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 स्थित नेक्सस एलांते मॉल में एक चोर पकड़ा गया है। यह शातिर चोर चुंबक की मदद से ब्रांडेड कपड़ों के टैग हटा कर उन्हें चुराता था। एलांते मॉल के एक शोरूम के कर्मचारियों ने उसे पकड़ पुलिस के हवाले किया। आरोपी से एक चुंबक, 26 हजार की पैंट और 10-10 हजार की 2 शर्ट भी बरामद की गई है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच किया है।

आरोपी दीपक की पहचान अंबाला की ड्रीम लैंड कालोनी के दीपक (44) के रूप में हुई है। उसका रिमांड लेने के बाद न्यायिक हिरासत में बुड़ेल जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दीपक नेक्सस एलांते मॉल में चोरी की नीयत से जाता था। वह वहां ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर बने शोरूम में बने ट्राई रूम में जाकर चुंबक की मदद से टैग हटाकर अपने पहने हुए कपड़ों के अंदर नए कपड़ों को भर लेता था।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कपड़ा खरीदने के बहाने शोरूम में घुसता था। वहां चुंबक की मदद से पैंट-शर्ट आदि पर लगा टैग हटा देता था ताकि शोरूम गेट पर लगी मशीन उसे ट्रैक न सके और अलार्म भी न बज सके। हालांकि वह पकड़ा गया। आरोपी इतने शातिर तरीके से चोरी करता था कि किसी को उस पर शक भी नहीं होता था। हालांकि इस बार वह पकड़ा गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…