बंगाल के नए सीएम बने शुभेंदु, दिलीप घोष समेत चार विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ….

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। शुभेंदु अधिकारी ने बंगला भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोलकाता पहुंचे हैं। इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के साथ मंच पर रबींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित किए। शुभेंदु अधिकारी के बाद दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, क्षुदीराम टुडू , अशोक कीर्तनिया और निसिथ प्रामाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के गवाह बनने के लिए कई दिग्गज हस्तियां पहुंची। इस बीच एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और सुनेत्रा पवार भी पहुंचे हैं। इसके अलावा, मंच पर स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, मिथुन चक्रवर्ती भी शपत समारोह में मौजुद है।
