Categories

May 9, 2026

लाइट-कैमरा…अब CM के रूप में एक्शनः ‘थलापति’ विजय होंगे तमिलनाडु के नए सीएम, कल लेंगे शपथ…

Spread the love

तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख ‘थलापति’ विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, विजय शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचे विजय

शुक्रवार को TVK प्रमुख विजय चेन्नई स्थित लोक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। मुलाकात के बाद विजय लोक भवन से रवाना हो गए।

इसी बीच, चेन्नई में विजय के आवास और TVK मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। समर्थकों ने पटाखे फोड़े और विजय के समर्थन में नारे लगाए।

TVK को मिला कई दलों का समर्थन

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर TVK को विपक्षी दलों का समर्थन मिलता दिख रहा है। कांग्रेस पहले ही विजय को समर्थन देने का एलान कर चुकी है। वहीं शुक्रवार को CPI और CPI(M) ने भी TVK सरकार को बिना शर्त बाहर से समर्थन देने की घोषणा की।वामपंथी दलों ने बैठकों में फैसला लिया

CPI(M) नेता यू. वासुकी ने कहा कि दोनों वामपंथी दलों ने अपनी राज्य समिति की बैठकों में फैसला लिया है कि वे विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के दौरान TVK के पक्ष में मतदान करेंगे। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टियां सरकार में शामिल नहीं होंगी और केवल बाहर से समर्थन देंगी।

उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता, राज्यों के अधिकार और लोगों की एकता जैसे मुद्दों पर वामपंथी दल उसी राजनीतिक ताकत के साथ खड़े होंगे जो इन मूल्यों का समर्थन करेगी।

बहुमत के करीब पहुंची TVK

विधानसभा आंकड़ों पर नजर डालें तो TVK के पास 108 विधायक हैं। कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन से यह संख्या 113 तक पहुंच गई है। वहीं CPI, CPI(M) और VCK के दो-दो विधायकों के समर्थन से यह आंकड़ा 119 तक पहुंचता दिखाई दे रहा है, जिससे विजय की सरकार का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बंगाल में NDA ने दिखाई ताकत: मंच पर 30+ नेता, पीएम ने शुभेंदु की पीठ थपथपाई, योगी ने भगवा अंगवस्त्र पहनाया…

भारत की ऐतिहासिक छलांग, 12 हजार KM तक मार करने वाली ICBM का सफल परीक्षण…

ED के रडार पर पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा,  20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम…

बंगाल के नए सीएम बने शुभेंदु, दिलीप घोष समेत चार विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ….