Categories

May 7, 2026

सम्राट कैबिनेट का विस्तार शुरू, कई नेताओं ने एक साथ ली शपथ, पीएम मोदी भी मौजूद…

Spread the love

बिहार में मंत्री मंडल का विस्तार किया जा रहा है। इसमें कई विधायकों ने  मंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं।

जातीय समीकरण पर BJP का फोकस

सूत्रों के मुताबिक नई टीम में अति पिछड़ा समाज से पांच नेताओं को मौका दिया गया है। वहीं सवर्ण समाज से भी पांच चेहरों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा पिछड़ा समाज से दो और अनुसूचित समाज से दो नेताओं को जगह दी गई है। बीजेपी का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग में मजबूत संदेश देना माना जा रहा है।

नई सूची को संगठन और चुनावी रणनीति दोनों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

इन नेताओं पर BJP ने जताया भरोसा

  1. विजय कुमार सिन्हा
  2. मिथिलेश तिवारी
  3. दिलीप जायसवाल
  4. राम कृपाल यादव
  5. संजय सिंह टाइगर
  6. नीतीश मिश्रा
  7. रामचंद्र पासवान

नई टीम में ये नाम भी शामिल

  1. केदार गुप्ता
  2. अरुण शंकर प्रसाद
  3. नंदकिशोर राम
  4. श्रेयशी सिंह
  5. प्रमोद कुमार
  6. रमा निषाद
  7. लखेंद्र कुमार रौशन

तीन नेताओं का कटा पत्ता

नई कैबिनेट से जिन बड़े चेहरों की छुट्टी हुई है, उनमें मंगल पांडे, नारायण प्रसाद और सुरेंद्र मेहता का नाम शामिल है।

मंगल पांडे लंबे समय से बीजेपी का बड़ा चेहरा रहे हैं। ऐसे में उनका नाम कटना राजनीतिक गलियारों में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

अब सबकी नजर पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी है, जहां नई टीम आधिकारिक तौर पर सामने आएगी।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बंगाल में सनसनीखेज वारदात, सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्‍या, अज्ञात बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग…

मोहाली के खरड़ में ED की Raid, 9वीं मंजिल से फेंका गया कैश बैग, ड्राइवर गिरफ्तार…

 छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी…

12 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल; मुख्य सचिव ने की पुष्टि…