Categories

May 7, 2026

बंगाल में सनसनीखेज वारदात, सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्‍या, अज्ञात बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग…

Spread the love

बंगाल में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना में भाजपा नेता भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई।

पूरे राज्‍य में इस कायराना वारदात की निंदा की जा रही है और सोशल मीडिया पर इस हत्‍या को लेकर गम और आक्रोश भरी अभिव्‍यक्तियां सामने आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रूकवाई तथा उसके बाद उन्हें लक्ष्य कर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से अंधाधुंध फायरिंग की।

चंद्रनाथ के सिर, सीने व पेट में कई गोलियां लगी। उन्हें तुरंत मध्यमग्राम के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

चिकित्सकों का कहना है की गोली सीने को भेद कर गई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना में गाड़ी का चालक भी घायल हुआ है। उसे भी गोली लगी है।

उसे कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि घटना पूर्व नियोजित थी। घटना के पीछे गंभीर साजिश की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सम्राट कैबिनेट का विस्तार शुरू, कई नेताओं ने एक साथ ली शपथ, पीएम मोदी भी मौजूद…

मोहाली के खरड़ में ED की Raid, 9वीं मंजिल से फेंका गया कैश बैग, ड्राइवर गिरफ्तार…

 छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी…

12 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल; मुख्य सचिव ने की पुष्टि…