Categories

May 7, 2026

 छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी…

Spread the love

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का असर देखने को मिला। कई इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी दर्ज की गईं, जिससे मौसम सुहाना हो गया

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना क्षेत्र में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बादल, बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है। अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

हालांकि विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मेघगर्जन की गतिविधियों में कमी आएगी और अगले तीन दिनों में तापमान फिर से 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। रायपुर में बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बीते दिनों अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया। यहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। सुबह तक शहर में 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इन जिलों में हुई अच्छी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक कुटरू में 5 सेमी, लाभांडीह में 4 सेमी और रायपुर में 3 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा भटगांव, सरिया और बिलाईगढ़ में 2-2 सेमी वर्षा दर्ज की गई। कई अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश देखने को मिली।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सम्राट कैबिनेट का विस्तार शुरू, कई नेताओं ने एक साथ ली शपथ, पीएम मोदी भी मौजूद…

बंगाल में सनसनीखेज वारदात, सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्‍या, अज्ञात बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग…

मोहाली के खरड़ में ED की Raid, 9वीं मंजिल से फेंका गया कैश बैग, ड्राइवर गिरफ्तार…

12 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल; मुख्य सचिव ने की पुष्टि…