Categories

November 20, 2026

बंजार विधानसभा से टिकट न मिलने से नाराज, सोनिया गांधी और प्रतिभा सिंह के नाम लिखा पत्र | Kullu: Aditya Vikram Singh resigns from Congress

Spread the love

[ad_1]

कुल्लू18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आदित्य विक्रम सिंह। - Dainik Bhaskar

आदित्य विक्रम सिंह।

हिमाचल के कुल्लू स्थित बंजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से टिकट के तलबगार आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाम लिखा है। साथ में इसकी प्रति राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को भी भेजी है।

बहरहाल आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रदेश सचिव पद और सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पद से इस्तीफा दिया है। हालांकि उन्होंने अभी अपनी आगामी रणनीति को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन आदित्य ने बताया कि उन्होंने पार्टी में उन्हें दी गई 2 पदों की जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया है।

2017 में हारे थे चुनाव

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के चुनावों में आदित्य विक्रम सिंह को कांग्रेस पार्टी ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन वह यहां से चुनाव हार गए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए समीकरण बदल गए हैं। यहां से पंडित खीमीराम शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में आदित्य विक्रम सिंह ने नाराज होकर पार्टी के पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

आदित्य विक्रम सिंह द्वारा दिया गया इस्तीफा।

आदित्य विक्रम सिंह द्वारा दिया गया इस्तीफा।

जिसके चलते अब बंजार विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एकाएक भूचाल आ गया है। कांग्रेस के भीतर की राजनीति जग जाहिर हो गई है। आदित्य विक्रम सिंह इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी हाईकमान पर टिकट देने का दबाव बनाते आए हैं। आदित्य विक्रम सिंह दो बार शक्ति प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन उनका यह शक्ति प्रदर्शन काम नहीं आया। लिहाजा उन्हें इस बार यहां से टिकट से हाथ धोना पड़ा है।

कौन हैं आदित्य विक्रम सिंह

आदित्य विक्रम सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह के भतीजे हैं और पूर्व मंत्री स्वर्गीय करण सिंह के पुत्र हैं। लिहाजा करण सिंह की मौत के बाद वर्ष 2017 में आदित्य विक्रम सिंह को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन इस चुनाव में वह भाजपा के सुरेंद्र शौरी से मात खा गए थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…