SC कर्मचारी बोले- काली दीवाली मनाएंगे; झूठे मुकदमें वापस लेने और प्रमोशन में आरक्षण की मांग | CM Manohar offered resign false cases; Roadways SC employees announced Black Diwali

[ad_1]
चंडीगढ़5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में साक्ष्य दिखाते यूनियन प्रधान मनोज चहल।
रोडवेज कर्मचारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने के विरोध में CM मनोहर लाल को इस्तीफे की पेशकश की है। रोडवेज SC कर्मचारी संघर्ष समिति आफ हरियाणा ने अपनी मांगों को लेकर काली दीवाली मनाने का भी ऐलान किया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज चहल ने मांगों के नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
भेदभाव का लगाया आरोप
मनोज चहल ने कहा है कि आंदोलन के कारण कर्मचारियों के साथ जातिगत भेदभाव व दमनकारी नीति अपनाई जा रही है। पदाधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र रचते हुए झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में उन्होंने कहा कि रोडवेज SC कर्मचारी संघर्ष समिति ऑफ हरियाणा के आह्वान पर आंदोलन जारी रहेगा।
मुकदमे वापस लेने का बना रहे दबाव
रोडवेज के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों ने 28-29 मार्च की हड़ताल में सरकार हित और जनहित में बसें चलाने का काम किया। जिसके फलस्वरूप सांझा मोर्चा के हड़ताली कर्मचारियों ने अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के गले में जूतों की माला डालकर अपमानित किया। पलवल में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों पर बसें चलाने के कारण हड़ताली कर्मचारियों द्वारा डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, अब कुछ नेता निदेशक से मिलीभगत करके मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहे हैं।
यूनियन मुख्यालय का नाम हटाया
चहल ने कहा कि रोहतक डिपो के पूर्व महाप्रबंधक विकास नरवाल ने अपनी जातिगत दुर्भावना के चलते हमारे यूनियन के मुख्यालय पर लिखा यूनियन का नाम पेंट करवाकर मिटवा दिया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए अनुसूचित जाति कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link
