बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना, आरोपी को मिले कड़ी सजा… श्रद्धा मर्डर केस पर बोले महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे
दरअसल आफताब पूनावाला (28) ने इस साल मई में कथित तौर पर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े करके उन्हें दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर क्षमता के फ्रिज में रखा था। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के इन टुकड़ों को कई दिनों तक दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर फेंका। दिल्ली पुलिस ने पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को दक्षिण दिल्ली में छतरपुर के जंगलों में ले जाया गया और पता लगाने की कोशिश की गई कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को कहां-कहां फेंका।
कॉल सेंटर की नौकरी नहीं छोड़ना चाहती थी श्रद्धा
श्रेहा धरगलकर ने पिछले साल मराठी अभिनेत्री माधुरी संगीता पाटिल के साथ मुंबई के जुहू, वर्सोवा और अक्सा आदि तटों पर सफाई अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में शामिल होने वाली श्रद्धा मुंबई के मलाड स्थित कॉल सेंटर की नौकरी नहीं छोड़ना चाहती थी। हालांकि, पूनावाला ने उस पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया और कहा कि उसे मुंबई और वसई से दूर चले जाना चाहिए, जहां उसका परिवार रहता है।
Shraddha Murder Case: मैंने बहुत समझाया था…पिता ने बताया- आफताब के प्यार में किस कदर पागल थी श्रद्धा
श्रेहा के अनुसार, पूनावाला को डर था कि श्रद्धा के माता-पिता उसके खिलाफ पुलिस में जा सकते हैं। श्रेहा ने कहा कि श्रद्धा कई चीजों को लेकर चिंतित रहती थी। जब मैंने उससे उसकी उदासी की वजह पूछी तो उसने बताया कि वह तनाव में है। उसने कहा कि वह आर्थिक परेशानियां झेल रही है। श्रद्धा ने अपने लिव-इन रिश्ते के बारे में नहीं बताया था, लेकिन उसने कहा था कि उसका प्रेमी चाहता है कि वह मुंबई और महाराष्ट्र छोड़ दे।
