बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत घटा – bank of india’s net profit down 10 percent in the second quarter

मुंबई, तीन नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 960 करोड़ रुपये रह गया।
फंसे कर्ज के लिए प्रावधान दोगुना से अधिक होकर 1,912 करोड़ रुपये हो गया। इसके कारण बैंक का लाभ घटा है।
फंसे हुए कर्ज के लिए प्रावधान एक साल पहले की इसी अवधि में 894 करोड़ रुपये था।
आय में गिरावट का एक अन्य कारण उच्च ब्याज व्यय है, जो आलोच्य तिमाही में बढ़कर 6,414 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 6,000 करोड़ रुपये था।
