Categories

November 19, 2026

सट्टा बाजार गुजरात चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत पर लगा रहा है दांव, आखिर सटोरियो के भरोसे की क्‍या है वजह?

Spread the love

नई दिल्‍ली: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Elections 2022) की तारीखों का ऐलान हो गया है। ये 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में होंगे। तमाम सर्वे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वापसी की बात रहे हैं। सट्टा बाजार (Satta Bazar) भी बीजेपी की धमाकेदार जीत पर दांव लगा रहा है। सटोरियों को उम्‍मीद है कि इस चुनाव में बीजेपी लगभग दो दशकों में सबसे अधिक सीटें हासिल करेगी। यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब गुजरात चुनाव को लेकर टाइम्‍स नाउ नवभारत का ताजा सर्वे भी आया है। इस सर्वे में बीजेपी को 125-130 सीटें मिलते दिख रही हैं। कांग्रेस को 29-33 और आम आदमी पार्टी (AAP) को 20-24 सीटें दी गई हैं। सट्टेबाजों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सट्टा या अवैध बाजार में कारोबार करीब 40,000-50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। सवाल उठता है कि सटोरियों को आखिर बीजेपी की इतनी तगड़ी जीत पर कैसे भरोसा है।

पटेल फैक्टर है नदारद
2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 182 सीटों वाली राज्य विधानसभा में 127 सीटें जीती थीं। सटोरियों को लगता है कि इस बार पार्टी को कम से कम 120 सीटें मिल सकती हैं। बिजनसलाइन से बातचीत में उन्‍होंने यह बात कही। इस तरह के यकीन के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि पार्टी को 2017 के उलट प्रमुख पटेल समुदाय से किसी भी प्रतिकूल प्रतिक्रिया का सामना नहीं करना पड़ रहा है। तब बीजेपी की सीटों की संख्या 99 तक गिर गई थी। यह 2002 के बाद से सबसे कम थीं। पटेल समुदाय तब आरक्षण की मांग को लेकर बीजेपी से खफा था।

Gujarat Opinion Poll: बंपर वोट से गुजरात जीतेगी BJP, सर्वे में जानिए क‍िस पार्टी को क‍ितनी सीटें

2017 के चुनावों के दौरान पटेल आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल इस साल जून में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। पटेल समुदाय राज्य की आबादी का 12-14 फीसदी है। सट्टेबाजों का कहना है कि वे सामूहिक रूप से बीजेपी को वोट देंगे।

कांग्रेस को आप लगाएगी चूना
जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो पार्टी को प्रमुख रणनीतिकार और गांधी परिवार के लंबे समय से सहयोगी रहे अहमद पटेल की कमी खलेगी। अहमद पटेल की काडर जुटाने में बड़ी भूमिका निभाई रही थी। पटेल की 2020 में मल्‍टी ऑर्गन फेलियर से मौत हो गई थी। कांग्रेस के लिए सीट टैली 15 से 30 के बीच सीमित रहने के आसार हैं। 2017 में 77 सीट से इसमें भारी गिरावट की आशंका है।

Gujarat Election 2022 Dates: गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान, 8 दिसंबर को रिजल्ट, पूरा शेड्यूल जानिए

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी कांग्रेस की 10-20 सीटों को चूना लगाएगी। सट्टेबाजों के अनुसार, राज्य में मजबूत नेतृत्व की कमी के कारण पार्टी के अल्पसंख्यक वोट विभाजित होने की संभावना है।

सटोरियों के मुताबिक, इसी तरह के रुझान हिमाचल प्रदेश में भी दिखाई दे रहे हैं। इस पहाड़ी राज्‍य में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं। वहां भी बीजेपी के सत्ता में बने रहने की उम्मीद है। सत्ता विरोधी लहर के ज्यादा भूमिका नहीं निभाने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…