बोले-सचिवालय में नहीं बैठते; मनोहर हुए सख्त, हफ्ते में 2 दिन बैठने के ऑर्डर दिए | MLAs complain to CMs of ministers, Manohar strict, said sit in the secretariat for two days

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Haryana
- MLAs Complain To CMs Of Ministers, Manohar Strict, Said Sit In The Secretariat For Two Days
चंडीगढ़4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

CM मनोहर ने विधायकों को भी नसीहत देते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर खुद का आकलन करें।
हरियाणा के विधायकों ने CM मनोहर लाल खट्टर से मंत्रियों की शिकायत की। विधायकों ने कहा कि मंत्री सचिवालय में नहीं बैठते। इस कारण उन्हें मंत्रियों से मिलने के लिए उनके पीछे-पीछे फील्ड में घूमना पड़ता है। CM ने इस पर नाराजगी जाहिर की और उन्होंने 2 दिन मंत्रियों को सचिवालय में बैठने के आदेश दिए। CM मनोहर ने विधायकों को भी नसीहत देते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर खुद का आकलन करें।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज।
अनिल विज हैं रेगुलर
विधायक दल की बैठक में विधायकों ने कहा कि अभी सिर्फ गृह मंत्री अनिल विज ही सचिवालय में रेगुलर आते हैं। वह लगभग तीन बजे सचिवालय में आकर बैठते हैं और हमारी समस्याएं सुनते हैं। इससे पहले वह अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं। इसके अलावा एक-दो और मंत्री कभी-कभार सचिवालय आते हैं।
जिनकी ड्यूटी लगे वही आएं आदमपुर
CM मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि जिन विधायकों की ड्यूटी आदमपुर में लगी हो वही जाएं। अन्य विधायक अपने अपने इलाकों में जाकर जनता से सीधा संवाद करें। पंचायत चुनाव में वह लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निपटारा करें। कुछ विधायकों की हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
फॉलोअर्स की गिनती बढ़ाएं विधायक
CM मनोहर लाल ने विधायकों को भी नसीहत देते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को गिनती बढ़ाएं। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की जरूरत है। इसके बाद वह खुद का आकलन कर कमियों में सुधार करें।
[ad_2]
Source link
