युवाओं के जोश और बुजुर्गों के होश का समावेश; 82 वर्षीय धनीराम शांडिल लड़ेंगे चुनाव, 46 में 3 महिलाएं प्रत्याशी | Enthusiasm of youth and senses of elders are included in ticket distribution of Congress

[ad_1]
शिमला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस हाईकमान ने टिकट वितरण में युवाओं के जोश और बुजुर्गों के होश का बखूबी समावेश किया है। पार्टी ने 29 फीसदी युवा वोटर को देखते हुए 46 में से 10 सीटों पर युवा चेहरे चुनावी समर में उतारे हैं। इनमें कुछ पहले भी विधायक रह चुके हैं। कुछ नए चेहरे भी मैदान में उतारे गए हैं।

कांग्रेस में सबसे युवा एवं कम उम्र के शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ही है। इन्हें पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है। चुराह में नए चेहरे यशवंत सिंह, पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल, कसुम्प्टी से विधायक अनिरुद्ध सिंह, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, नगरोटा-बगवां से रघुवीर सिंह बाली, फतेहपुर से विधायक भवानी सिंह पठानिया को पार्टी ने फिर से टिकट दिया है।
कांग्रेस के टिकटों की पहली सूची में रघुवीर सिंह बाली और चुराह से यशवंत सिंह दोनों नए चेहरे हैं। इसी तरह कांग्रेस ने पच्छाद से उप चुनाव में बतौर निर्दलीय लड़ चुकी दयाल प्यारी को टिकट देकर गंगू राम मुसाफिर का भारी विरोध के बावजूद टिकट काटा है।
3 महिलाओं को मिला कांग्रेस का टिकट
कांग्रेस ने आधी आबादी यानी 49 फीसदी से ज्यादा फीमेल वोटर होने के बावजूद महिलाओं को टिकट में बहुत कम अधिमान दिया गया है। पार्टी ने तीन ही महिलाओं डलहौजी से आशा कुमारी, मंडी से चंपा ठाकुर और पच्छाद से दयाल प्यारी को टिकट दिया है।

कांग्रेस के सबसे उम्रदराज सोलन से विधायक धनीराम शांडिल।
82 साल से धनी राम शांडिल सबसे वरिष्ठ
युवाओं के साथ पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को भी तवज्जो दी है। पार्टी ने 2 प्रत्याशी 70 साल से अधिक आयु के चुनावी मैदान में उतारे हैं। सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल सबसे ज्यादा 82 साल के है, जबकि 78 साल के कौल सिंह को भी पार्टी ने फिर से टिकट दिया है। 46 टिकटों में सात युवा चेहरे हैं।
7 पूर्व मंत्रियों को फिर से टिकट
कांग्रेस ने कुल मिलाकर 7 पूर्व मंत्रियों को फिर से प्रत्याशी बनाया है। इनमें अनुभव के आधार पर आठ बार के विधायक कौल सिंह ठाकुर सबसे वरिष्ठ है। इसी तरह आशा कुमारी, मुकेश अग्निहोत्री, चंद्र कुमार, खिमी राम शर्मा, कुलदीप कुमार और सुधीर शर्मा पूर्व मंत्री शामिल है।

पच्छाद से कांग्रेस नेता दयाल प्यारी।
कांग्रेस ने दयाल प्यारी को दिया टिकट
कांग्रेस ने सिरमौर जिला के पच्छाद से पार्टी में शामिल पूर्व भाजपा नेत्री दयाल प्यारी को प्रत्याशी बनाया है। कुल्लू के बंजार में पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहे खिमीराम को टिकट दिया गया है लेकिन कांग्रेस ने टिकट आवंटन में ठियोग से इंदू वर्मा की अनदेखी की है। इससे नाराज इंदू वर्मा फिर से भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को झटका दे सकती है।
ये चेहरे पहली बार लड़ेंगे चुनाव
चौपाल में नए चेहरे रजनीश किमटा, चुराह से यशवंत सिंह, नगरोटा से रघुवीर सिंह बाली, झंडुता से विवेक कुमार और ठियोग से कुलदीप राठौर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
[ad_2]
Source link
