Categories

November 21, 2026

भगत सिंह का परिवार बोला- शहीद की मनीष सिसोदिया से तुलना क्रांतिकारियों का अपमान | Comparison of Shaheed Bhagat Singh with Manish Sisodia, insult to revolutionaries

Spread the love

[ad_1]

चंडीगढ़13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

AAP के संयोजक एवं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल द्वारा शहीद भगत सिंह की तुलना उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से करने पर शहीद के परिवार में भारी रोष है। भगत सिंह के परिजनों ने केजरीवाल से अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने काे कहा है।

भगत सिंह के परिवारिक सदस्य हरभजन एस दत्त ने कहा कि, “केजरीवाल का यह बयान न केवल भगत सिंह बल्कि सभी क्रांतिकारियों का अपमान है। वह मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से कैसे कर सकते हैं।” हरभजन एस दत्त ने कहा कि भगत सिंह का मिशन राजनीतिक खेल नहीं था, बल्कि देश को समर्पित था।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक खेल वाला आदमी कभी फांसी पर नहीं चढ़ सकता। भगत सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। जबकि ये लोग सिस्टम के खिलाफ नहीं बल्कि सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना बयान वापस लें और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

विपक्ष ने भी AAP को घेरा

पंजाब कांग्रेस और भाजपा ने भी भगत सिंह की तुलना मनीष सिसोदिया से करने पर AAP पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष ने अरविंद केजरीवाल के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। विपक्ष ने कहा कि भगत सिंह की तुलना शराब के ठेके बांटने वाले व्यक्ति से करने पर अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…