DC अरिंदम चौधरी ने बताया 19, 20 21 और 25 अक्टूबर को दाखिल कर सकेंगे पर्चा | No nomination for the second day in Mandi district

[ad_1]
मंडी5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।
हिमाचल विधानसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को मंडी जिले में किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं DC अरिंदम चौधरी ने बताया कि चुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
अरिंदम चौधरी ने बताया कि 18 अक्टूबर को मंडी जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। अब नामांकन पत्र 19, 20, 21 व 25 अक्टूबर को प्रातः 11 से शाम 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। 22 (चौथा शनिवार) और 23 व 24 अक्टूबर को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे।
27 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 29 अक्टूबर को शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि रहेगी। 12 नवंबर को प्रातः 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।
नामांकन पत्र के साथ निर्धारित राशि को सीधे नगद या फिर चालान के जरिए जमा कराया जा सकता है। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उम्मीदवार को एक अलग से बैंक खाता खोलना होगा, जिसके तहत चुनावी खर्च किया जा सकेगा।
[ad_2]
Source link
