Categories

November 20, 2026

भारत में अलग-अलग समय पर नोटों के आगे और पीछे विभिन्न तस्वीरें छापी गईं अब अरविंद केजरीवाल नोटों पर लक्ष्मी गणेश की फोटो छापने की मांग कर रहे हैं

Spread the love

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की एक डिमांड ने आज सभी को चौंका दिया। केजरीवाल ने गुजरात चुनाव (Gujarat Elections) से पहले केंद्र सरकार से एक खास मांग कर डाली। उन्होंने कहा कि भारतीय नोटों (Indian Notes) पर गांधीजी की फोटो के साथ ही गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर भी छापी जाए। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास होगा। केजरीवाल की इस मांग पर केंद्र सरकार और आरबीआई कितना ध्यान देता है, यह देखने वाली बात होगी। आज आइए जानते हैं कि भारतीय करेंसी पर अब तक कौन-कौनसी फोटोज छपी हैं।

पहले जानिए कहां से आया है रुपया
रुपया शब्द संस्कृत के रुप्यकम से आया है। इसका मतलब होता है चांदी का सिक्का। रुपया शब्द का प्रयोग सबसे पहले शेरशाह सूरी ने किया था। उन्होंने 1540 से 1545 तक भारत पर राज किया था। शेरशाह सूरी ने अपने शासन काल में जो रुपया चलाया वह चांदी का सिक्का था। यह मुगल काल, मराठा साम्राज्य और ब्रिटिश काल में भी यूज में रहा। देश में सबसे पहले कागज के नोट बैंक ऑफ हिंदोस्तान (1770-1832), जनरल बैंक ऑफ बंगाल एंड बिहार (1773-75) तथा बंगाल बैंक (1784-91) ने जारी किए थे।

10 हजार के नोट भी आए

Rupee


एक अप्रैल 1935 में देश में रिजर्व बैंक की स्थापना हुई थी। जनवरी, 1938 में रिजर्व बैंक ने पांच रुपये का पहला नोट जारी किया था। फरवरी-जनवरी, 1938 में 10 रुपये, 100 रुपये, 1,000 रुपये और 10,000 रुपये के नोट जारी किए थे। अगस्त 1940 में एक रुपये के नोट को फिर से शुरू किया गया। इसे सबसे पहले 30 नवंबर, 1917 को जारी किया गया था। इसके बाद दो आना और आठ आना जारी किए गए थे। एक रुपये के नोट को एक जनवरी, 1926 को बंद कर दिया था। मार्च, 1943 में दो रुपये का नोट शुरू किया गया था।

1957 में एक रुपये में हुए 100 पैसे

Rupee


आजादी के बाद साल 1950 में एक पैसा, 1.2 पैसा, एक आना और दो आना, 1.4, 1.2 और एक रुपये मूल्य के सिक्के जारी किए गए। 1953 में नए नोटों पर हिंदी को प्रमुखता दी गई और 1954 में रुपया का बहुवचन रुपये किया गया। इसके बाद 1954 में 1,000 रुपये, 5,000 रुपये और 10,000 रुपये के बड़े नोट फिर जारी किए गए। साल 1957 में रुपये को 100 नए पैसे में बांटा गया। 1957-67 में एल्युमिनियम के एक, दो, तीन, पांच और दस पैसे के सिक्के शुरू किए गए।

दो रुपये के नोट पर आर्यभट्ट उपग्रह की फोटो

Rupee


साल 1967 में नोट के आकार को कम किया गया। इसके 13 साल बाद 1980 में सिंबल्स के साथ नए नोट जारी किए गए। दो रुपये के नोट पर आर्यभट्ट उपग्रह, एक रुपये के नोट पर तेल का कुंआ, पांच रुपये के नोट पर मशीनी खेती, 10 रुपये के नोट पर मोर और 20 रुपये के नोट पर कोणार्क का चक्र था। बढ़ती इकॉनमी और परचेजिंग पावर में कमी के चलते अक्टूबर 1987 में 500 रुपये का नोट शुरू किया गया। 1988 में स्टेनलेस स्टील के 10 पैसे, 25 पैसे और 50 पैसे के सिक्के शुरू किए गए।

1996 में आए महात्मा गांधी सीरीज के नोट

mahatma gandhi

साल 1996 में महात्मा गांधी सीरीज के 10 से 500 रुपये तक के नोट शुरू किए गए। इन नोटों ने लॉयन कैपिटल सीरीज के नोटों की जगह ली। नए नोटों में वॉटरमार्क, विंडो सिक्योरिटी थ्रेड, लेटेंट इमेज और दृष्टिहीन लोगों के लिए खास फीचर शुरू किया गया।
85% मुस्लिम, सिर्फ 2% हिंदू… फिर इंडोनेशिया की करेंसी में भगवान गणेश की तस्‍वीर कैसे है?
10 के नोट पर सूर्य मंदिर

Rupee


10 के नोट पर सूर्य मंदिर की फोटो छापी गई थी। भारत के उड़ीसा राज्य के पुरी जिले में स्थित है कोणार्क सूर्य मंदिर। इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा साल 1984 में विश्व धरोहर में शामिल किया। इस मंदिर का निर्माण भगवान श्रीकृष्ण के बेटे सांब ने कराया था, जो वक्त के साथ जर्जर हो गया था। फिर कालांतर में समय-समय इसका पुनर्रोद्धार कराया गया।

50 के नोट पर आया कर्नाटक का हंपी

Rupee


50 के नोट पर हंपी के रथ की तस्वीर आपने जरूर देखी होगी। हंपी का इतिहास सम्राट अशोक के शासन काल से जुड़ा है। वर्तमान में हंपी कर्नाटक राज्य में स्थित है। अपने वैभवशाली समय में हंपी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। यूनेस्को ने हंपी का वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दे रखा है।

100 के नोट पर रानी की बाव

Rupee


सौ के नए नोट पर रानी की बाव की तस्वीर छपी है। रानी की यह बाव गुजरात के पाटन में स्थित है। बावड़ी को गुजराती में बाव कहते हैं और इस बावड़ी का निर्माण सोलंकी वंश की रानी उदयामति ने अपने पति भीमदेव प्रथम की याद में कराया था। इसलिए इस बावड़ी को रानी की बाव नाम से जाना जाता है। इसे यूनेस्को द्वारा साल 2014 में वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया है।

200 के नोट पर सांची स्तूप

Rupee

200 के नोट पर सांची स्तूप की फोटो छपी है। मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में स्थित है एक छोटा-सा गांव सांची। यह रायसेन जिले की नगर पंचायत भी है। इस गांव में बौद्ध काल के कई स्मारक हैं। इन्हीं में शामिल हैं स्तूप। सांची में होने कारण ही इन्हें सांची स्तूप कहा जाता है। इन स्तूपों का निर्माण सम्राट अशोक महान ने कराया था।

500 के नोट पर लाल किला

Rupee


500 के नए नोट पर दिल्ली के लाल किले की तस्वीर है। लाल किले का निर्माण पांचवें मुगल बादशाह शाहजहां ने कराया था। इस किले की दीवारें लाल पत्थर और लाल रेत से निर्मित है, इसलिए इसके लाल रंग के कारण इसे लाल किले का नाम दिया गया। साल 2007 में यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिया।

2000 के नोट पर है मंगलयान

Rupee


दो हजार के नए नोट के पीछे मंगलयान की तस्वीर छपी है और आगे गांधीजी के साथ अशोक स्तंभ की। मंगलयान अभियान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजना है। 24 सितंबर 2014 को मंगल पर पहुंचने के साथ ही भारत विश्व में अपने प्रथम प्रयास में ही सफल होने वाला पहला देश तथा सोवियत रूस, नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के बाद मंगल पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…