india vs netherlands preview head to head playing 11 t20 world cup – IND vs NED: सेमीफाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ाने उतरेगी टीम इंडिया, नीदरलैंड्स कितनी बड़ी चुनौती होगी?
रोहित-राहुल पर रहेंगी नजरें
भारत नीदरलैंड्स उम्मीद करेगा कि टीम के सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल बेहतर प्रदर्शन करें, क्योंकि बास डी लीडे, पॉल वैन मीकेरेन और फ्रेड क्लासेन में डच तेज गेंदबाज सिडनी में सलामी जोड़ी की कड़ी परीक्षा लेंगे। पहले मैच में दोनों का बल्ला शांत रहा था। रोहित शर्मा इस साल बल्लेबाज से कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए हैं। गेंदबाजी में भी टीम इंडिया को अपने स्पिन गेंदबाजों से उम्मीद रहेगी।
उलटफेर करना जानता है नीदरलैंड्स
नीदरलैंड्स ने विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन भारत को टक्कर देने के लिए उसे अपने स्तर को काफी ऊपर उठाना पड़ेगा। भारत को आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के खिलाफ 160 रनों का पीछा करते हुए देखकर, नीदरलैंड्स को पता चल गया होगा कि उन्हें बल्ले से शानदार प्रदर्शन की जरूरत है।
बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड्स ने पावर-प्ले में चार विकेट खोने से कभी नहीं उबर पाया। कॉलिन एकरमैन के 62 रन बनाने के बावजूद टीम को 9 रनों से हार मिली थी। लेकिन उन्हें इस बात का भरोसा होगा कि उनके गेंदबाज बांग्लादेश को 20 ओवर में 144 रन पर रोकने में सफल रहे। टीम को अपने गेंदबाजों से एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
हेड टू हेड
टी20 क्रिकेट में पहली बार भारत और नीदरलैंड्स की भिड़ंत होगी। इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सिर्फ वनडे में दोनों टीमों की टक्कर हुई है। दो बार दोनों का मुकाबला हुआ और भारत ने दोनों मैच अपने नाम किए थे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।
नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, शारिज अहमद, लोगान वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, बास डी लीड, पॉल वैन मीकेरेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, स्टीफन मायबर्ग, तेजा निदामनुरु, मैक्स ओ’डॉड, टिम प्रिंगल और विक्रमजीत सिंह।
