Categories

November 19, 2026

भारत 28 साल में पहली बार आईसीएओ की हवाई परिवहन समिति की अध्यक्षता करेगा – india to chair icao’s air transport committee for the first time in 28 years

Spread the love

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) भारत के प्रतिनिधि 28 साल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) में हवाई परिवहन समिति की अध्यक्षता करेंगे। भारत वर्ष 1944 से सदस्य के रूप में आईसीएओ परिषद में है।

‘इंडिया एट आईसीएओ’ के ट्वीट के अनुसार, भारत 28 वर्षों के बाद हवाई परिवहन समिति की अध्यक्षता करने जा रहा है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘बढ़िया खबर। यह वैश्विक विमानन पारिस्थितिकी तंत्र में भारत की स्थिति और सबसे बड़ा नागर विमानन बाजार बनने की दिशा में हमारी यात्रा को मजबूत करता है।’’

केंद्रीय मंत्री ने आईसीएओ में भारत की प्रतिनिधि शेफाली जुनेजा को भी बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…