Categories

November 19, 2026

Deoghar : ‘बाय-बाय फैमिली, बाय-बाय फ्रेंड्स’, फिर इलाके में फैल गई सनसनी, जानिए पूरा मामला

Spread the love

देवघर : मोहब्बत को मुकाम नहीं मिला तो प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठा लिया। मोहनपुर थाना इलाके का मामला है। यहां युवक-युवती का शव देवघर-दुमका रेल लाइन पर चोपा मोड़ के पास क्रॉसिंग से आगे मिला। शव इतने क्षत-विक्षत हो चुके थे कि पहचान भी बमुश्किल हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि रूपायडीह गांव के रहने वाले बीस वर्षीय युवक और उसी गांव की एक नाबालिग का शव है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

पहले स्टेटस अपडेट फिर मौत को लगाया गले
बताया जा रहा है कि मृत युवक बीए फर्स्ट ईयर और युवती इंटर की छात्रा थी। दोनों के बीच काफी पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। अपनी मोहब्बत को मुकाम न मिलता देख दोनों ने जान देने का फैसला किया। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया।

‘अगले जन्म में जरूर मिलेंगे’ लिखकर की खुदकुशी
मौत को गले लगाने से पहले लड़के ने अपने वाट्सऐप स्टेटस को अपडेट किया। उसने पहले लिखा ‘बाय-बाय फैमिली, बाय-बाय फ्रेंड्स’ साथ ही रोने वाला इमोजी भी लगाया। इतना ही नहीं, दूसरे अपडेट में लिखा ‘न हमने किसी से कुछ लिया, न किसी को कुछ दिया.. अगले जन्म में हम दोबारा जरूर मिलेंगे’।

प्रेमी जोड़े के खौफनाक कदम से इलाके में सनसनी
उधर, दोनों की लाश मिलने की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों को दोनों के उठाए इस कदम पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। बहरहाल, पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट- उत्तम आनंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…