Categories

November 19, 2026

भू माफियाओं से परेशान संत समाज, मठ की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप | Sant Samaj troubled by land mafia, accused of trying to take possession of Math’s land

Spread the love

[ad_1]

कोटा15 मिनट पहले

भू माफियाओं से परेशान संत समाज

कोटा में संत समाज भू माफियाओं से परेशान है। जिसके चलते अब आंदोलन की तैयारी भी की जा रही है। रायपुरा स्थित मोटे महादेव आश्रम के पास मंदिर श्री कर्णेश्वर महाराज की भूमि पर माफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर प्लाट काटने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर संत समाज ने हाल में ही कलेक्टर को शिकायत भी की थी। महामंडलेश्वर साध्वी डा. हेमा सरस्वती व मोटे महादेव आश्रम के महंत दशरथ दास महाराज ने बताया कि मठ की जमीन पर कुछ भूमाफियाओं की नजर है।

पिछले कई समय से उन्होंने जमीन पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। यही नहीं यहां प्लॉट तक काटने लगे है। मठ की जमीन के पेड़ काट कर ले जाते हैं। कई बार पहले भी अधिकारियों को इस मामले को लेकर अवगत करवाया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे बदमाशों के हौसले और बुलंद हुए हैं। जब इन भूमाफिया को आश्रम द्वारा रोका जाता है तो ये लोग धमकियां देते है।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कलेक्टर से आग्रह किया था कि मंदिर की भूमि के चारो और बाउंडरी करवाई जाए। संतों की मांग है कि मठ की जमीन को बचाया जाए। उन्होंने कहा कि अभी भी बदमाशों में कोई डर नहीं है। कलेक्टर ने आश्वासन तो दिया है लेकिन अगर उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती तो मजबूरन संतो को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…