Categories

November 19, 2026

जल जीवन मिशन के तहत की गई पहल, पांच करोड़ दीये जलाये जायेंगे | Initiatives taken under Jal Jeevan Mission, five crore diyas will be lit.kanpur

Spread the love

[ad_1]

कानपुर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पांच करोड़ दीये से गांव में दिवाली की तैयारीयों को समझते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - Dainik Bhaskar

पांच करोड़ दीये से गांव में दिवाली की तैयारीयों को समझते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

इस बार दीपावली पर जल जीवन मिशन हर घर जल दीवाली मनाने की पहल करने जा रहा है। यह आयोजन देश और दुनिया में सबसे अनोखा होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि हर घर जल दीवाली उत्सव में प्रदेश के 51 लाख परिवारों को जोड़ा गया है। इस दिन पंचायतों में सांस्कृतिक आयोजन कर लोगों को शुद्ध पानी पीने के लिए जागरूक किया जाएगा। गांव-गांव काम कर रही स्वयंसेवी संस्थाएं इस दिन पंचायत प्रतिनिधियों को जल से भरा घड़ा भेंट करेंगी।

5 करोड़ घर होंगे दीयों से रोशन

एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जल दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की गई है। इस तैयारी कर तहत प्रदेश 5 करोड़ से अधिक दीयों से रोशन होगा। घरों में दीयों की रोशनी झिलमिलाएगी तो पंचायत भवन रंग-बिरंगी झालरों से सजेंगे। मिठाई बांटी जाएगी, रंगोली भी बनेगी। लोग शुद्ध पेयजल घर तक पहुंचने की बधाई एक-दूसरे को देंगे। जल जीवन मिशन के तहत जिन ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाकर पीने के पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। ऐसे गांवों में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने 20 अक्टूबर को जल दीवाली मनाने की तैयारी की है। विभाग प्रदेश भर के 51 लाख परिवारों को शुद्ध पेयजल से जोडऩे का लक्ष्य पूरा करने जा रहा है। अधिकारी इसे पूरा करने में जुटे हैं।

51 लाख से अधिक परिवारों को पानी सप्लाई से जोडऩे का टारगेट

विभागीय जानकारी के मुताबिक अब तक 50,58,783 ग्रामीण परिवारों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचा दिया गया है। 51 लाख से अधिक परिवारों को पानी सप्लाई से जोडऩे का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में गरीब, किसान एवं जरूरतमंदों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है। इस योजना का फायदा पूर्वांचल के कुछ जिलों सहित बुंदेलखंड को मिलने वाला है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…