माइकल वॉन ने भरी हुंकार, पाक बॉलिंग के फैन हुए आकाश चोपड़ा, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल पर क्या-क्या बोले पूर्व दिग्गज
पूर्व खिलाड़ियों के आए रिक्शन
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार और इंग्लैंड की जीत पर पूर्व खिलाड़ियों के रिएक्शन आए हैं। भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘दूसरा टी20 विश्व कप जीतने पर इंग्लैंड को बधाई। यह शानदार उपलब्धि है। यह काफी करीबी मुकाबला था और अगर अफरीदी चोटिल नहीं होते तो यह और भी दिलचस्प होता।’
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा- इंग्लैंड दुनिया की सबसे अच्छी सफेद गेंद वाली टीम है। उनके पास खिलाड़ियों का अविश्वसनीय ग्रुप है, वह दोनों वर्ल्ड कप को जीतने डिजर्व करते हैं। बेन स्टोक्स में एक ऐसा खिलाड़ी है जो सिर्फ बड़े पलों को जीतना जानता है। वहीं आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की तारीफ की।
कैसा रहा मुकाबला
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए। इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज सैम करन और लेग स्पिनर आदिल राशिद ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी लाइनअप को इतने दबाव में ला दिया था। पाकिस्तान की कमाल की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गयी थी लेकिन शाहीन शाह अफरीदी (2.1 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट) के चोटिल होकर मैदान से बाहर जाने के बाद मैच का रूख बदल गया। स्टोक्स की 49 गेंद (पांच चौके, एक छक्का) की पारी से इंग्लैंड 19 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर चैम्पियन बना।
