RSS News: झारखंड नगर निकाय चुनाव के पहले लोहरदगा पहुंचे मोहन भागवत, संघ कार्यकर्ताओं को दिया ‘खास’ संदेश
जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे
डा0 मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से सोमवार को आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में मतांतरित लोगों की घर वापसी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का भी अनावरण होगा। काय्रक्रम में झारखंड के गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा के भी कई आरएसएस कार्यकर्त्ता हिस्सा लेंगे।
लोहरदगा में करीब घंटे रुके संघ प्रमुख
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत लोहरदगा के राणा चौक स्थित संघ के झारखंड प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल के आवास भी गए। यहां उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो रहे प्रशिक्षुओं से मुलाकात की और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। संघ प्रमुख और स्वयंसेवकों के बीच हुई मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन झारखंड में आगामी महीने में होने वाले नगर निकाय चुनाव के पहले डॉ. मोहन भागवत के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देश ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने में जुटा, वंशज खेतों में धान काटने में व्यस्त, देखिए Ground Report
सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम दिखा
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के लोहरदगा दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल के आवास का इलाका छावनी में तब्दील नजर आया।
