मेरठ धर्म परिवर्तन मामले में 9 लोगों को एफआईआर दर्ज, 400 लोगों का कराया गया धर्मांतरण
एसएसपी कार्यालय पहुंचे लोग मंगतपुर इलाके के हैं। अधिकतर लोग कूड़ा बीनने का काम करते हैं। बेहद गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले लोग कोरोना काल में ऐसे लोगों के संपर्क में आ गए, जो गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन करवाते हैं। इन्हें रुपये और खाने का लालच दिया गया। अब आरोप यह है कि यह लोग उनके घरों से हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति बाहर करने की बात कर रहे हैं। साथ ही ने ईसाई धर्म को पूरी तरह से अपनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
पीड़ित परिवारों की मानें तो इलाके के 400 लोग काफी परेशान है। इनका आरोप है कि धर्म परिवर्तन कर दिया गया है। साथ ही कुछ इन्हीं के लोगों को रुपया देकर धर्म परिवर्तन के लिए एजेंट बना दिए गए हैं। इलाके में एक अस्थायी रूप से चर्च भी बना दिया गया है। एसएसपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
इनपुट-रामबाबू मित्तल
