Vande Bharat Express Accident : वंदे भारत का बैडलक जारी! अब वलसाड में गाय से टकराई, महीने में तीसरी घटना
30 सितंबर को गांधीनगर से मुंबई के बीच शुरु हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सेफ ट्रैक नहीं मिल पा रहा है। नई पीढ़ी आत्याधुनिक ट्रेन के तीसरी बार टकराने की घटना सामने आई है। ट्रेन के शुरु होने पर पहले हफ्ते में दो एक्सीडेंट हुआ थे। जिसमें ट्रेन के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा था।

हाइलाइट्स
- वलसाड में अतुल रेलवे स्टेशन पर टकराई वंदे भारत ट्रेन
- पहले दो बार मवेशियों से टकरा चुकी है वंदे भारत ट्रेन
- गाय से टक्कर होने के बाद आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
- 30 सिंतबर को पीएम मोदी ने दिखाई थी ट्रेन को हरी झंडी
अक्तूबर में तीसरी टक्कर
वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। गाय के ट्रेन की चपेट में आने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वलसाड में वंदे भारत ट्रेन के साथ यह सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट पर हुई। इसके बाद आधे घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद पौने नौ बजे के करीब ट्रेन को अतुल रेलवे स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे पहले अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में वंदे भारत ट्रेन दो बार मवेशियों से टकराई थी। इसके बाद वंदे भारत ट्रेन को रिपयेर किया गया था। वंदे भारत ट्रेन पहली अहमदाबाद में भैंसों के झुंड से टकराई थी। इसके बाद अगले दिन वंदे भारत अगले दिन आणंद में गाय से टकरा गई थी।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
