मेरी कहानी: मेरे पति के शरीर से बहुत ज्यादा बदबू आती है, मेरा उनके करीब जाने का भी मन नहीं करता
एक्सपर्ट का जवाब
प्रिडिक्शन फॉर सक्सेस के संस्थापक और रिलेशनशिप कोच विशाल भारद्वाज कहते हैं कि मैं आपकी परेशानी से अच्छे से वाकिफ हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर की गंध की एक बहुत ही गंभीर समस्या है। यह न केवल आपकी सेक्स लाइफ पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है बल्कि इसकी वजह से कपल्स के बीच बहुत तरह की समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं।
हालांकि, इस दौरान आपको यह भी समझना होगा कि यह आपके पति की स्वच्छता की कमी की वजह से नहीं है बल्कि व्यक्ति के शरीर की गंध को प्रभावित करने का काम एपोक्राइन ग्रंथि (बैक्टीरिया द्वारा मेटाबोलाइज किए गए फेरोमोन और गंध पैदा करने के लिए जिम्मेदार) भी करती है।
काश! ससुराल वालों के सामने शराब पीने से पहले मैं इन बातों को जान पाती, तो मेरे साथ ऐसा नहीं होता
मन में न रखें कोई बात
जैसा कि आपने बताया कि अपने पति के शरीर से आ रही दुर्गंध की वजह से आप हर दिन निराश और अपमानित महसूस करती हैं। ऐसे में मैं आपको यति सलाह दूंगा कि इस बारे में अपने साथी से खुलकर बात करें। उन्हें बताएं कि उनकी इस आदत की वजह से आप अपने दोस्तों के बीच कभी-कभार बहुत ज्यादा असहज हो जाती हैं।
यही नहीं, आपको अपने पति को अच्छी खुशबू वाले परफ्यूम और डिओडोरेंट्स का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित करना होगा। हालांकि, इस दौरान एक बात का ध्यान रखें कि ऐसा करते समय आप उन्हें बिल्कुल भी शर्मिंदा न करें। ऐसा करने से आप दोनों की बीच दूरियां पैदा हो सकती हैं।
प्यार से समझाना पड़ेगा
आपकी सभी बातों को सुनने के बाद मैं केवल आपसे इतना कहना चाहता हूं कि आप उनका सर्वश्रेष्ठ चाहती हैं। ऐसे में आपको भी धैर्य से काम लेना होगा। इस दौरान हार मानने से काम नहीं चलने वाला है। आपको उनके करीब जाकर उन्हें प्यार से समझाना पड़ेगा कि आप उनका बुरा नहीं चाहती हैं।
यदि आप ऐसा करती हैं, तो आप कुछ ही समय में उनमें चैंजेस देख सकती हैं। यही नहीं, आपके पति भी आप पर विश्वास करेंगे। आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे और आप दोनों इस समस्या का बहुत जल्द एक सटीक समाधान ढूंढ़ लेंगे। मेरा विश्वास कीजिए प्रेम जादुई है। यह कुछ भी करा सकता है।
मेरी कहानी: पैरेंट्स के गंदे झगड़ों की वजह से शादी को लेकर मेरी सोच बदल गई
अगर आपकी भी रिश्तों से जुड़ी कोई कहानी है, जिसे आप सबके साथ साझा करना चाहते हैं तो उसे nbtlifestyle@timesinternet.in पर भेज सकते हैं। आपका नाम गुप्त ही रखा जाएगा। कन्टेंट साभार TOI, अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
