Chhattisgarh Foundation Day: छत्तीसगढ़ का वो नक्सली हमला जिससे दहल गया था देश, कई कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – cg foundation day many times deadly naxalite attacks in chhattisgarh congress leaders were killed in jhiram valley
मध्यप्रदेश से अलग होकर बना था छत्तीसगढ़
1 नवंबर, 2020 को मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ एक नए राज्य के रूप में उभरा था। बड़े-बड़े झरनों और पहाड़ों के घने जंगलों का यह राज्य छत्तीसगढ़ शुद्ध हवाओं के साथ बारूद की बदबू का भी एहसास दिलाता है। भले ही शुरुआती कुछ सालों में छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाओं में तेजी देखी गई थी कई बड़े हमले भी नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में किए थे जिसमें कई जवानों की मौत भी हुई थी। लेकिन अब नक्सली हमलों में कमी भी आई है।
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पहले भी छत्तीसगढ़ में कई बार नक्सलियों ने बस्तर जगदलपुर और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में पुलिस के कैंप और कई मासूम ग्रामीणों को निशाना बनाया है। साल 2000 मैं छत्तीसगढ़ राज्य का गठन होने के बाद साल 2010 तक कई छोटी-बड़ी घटना हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की कुछ ऐसी बड़ी नस्ल घटनाओं का जिक्र करेंगे जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
इसे भी पढ़ें-
झीरम घाटी का हमला
छत्तीसगढ़ में 25 मई साल 2013 के दिन शायद ही कोई भूला होगा। यह वह काला दिन था जिसमें छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल लाकर रख दिया था। जिसे आज भी लोग झीरम घाटी नक्सली हमला के नाम से जानते हैं। इस नक्सली हमले में 32 लोगों की मौत हुई थी जिसमें छत्तीसगढ़ की राजनीति के कई बड़े चेहरे और जवान शामिल थे। इस नक्सली हमले में कांग्रेस के दिग्गज नेता विद्या चरण शुक्ला, नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा जैसे नेताओं को छत्तीसगढ़ में खो दिया।
कांग्रेस की रैली में हुआ था हमला
बता दें कि 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस परिवर्तन रैली निकाल रही थी। परिवर्तन रैली के दौरान झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के एक काफिले पर नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया था। जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की मौत हो गई थी।
जवानों को बनाया था निशाना
वहीं, 11 मार्च 2014 में कांकेर के टहकवाडा में नक्सली हमले में 16 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद 25 अप्रैल, 2017 सीआरपीएफ के 25 जवान सुकमा बुरकापाल में शहीद हो गए थे। 21 मार्च 2020 चिंतागुफा में हुए नक्सली हमले में 17 जवान शहीद हुए थे।
इसे भी पढ़ें-
नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन
हालांकि इन 22 सालों में छत्तीसगढ़ के जवानों ने नक्सलियों को भी कई बार मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाओं में अब कमी देखी जा रही है। ऐसा भी माना जाता है कि जब पूरा देश कोरोना संकट के दौर से गुजर रहा था उस बीच कई नक्सलियों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई हुई है। कोविड काल के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी मात्रा में रेडमीसिविर इंजेक्शन और कोविड-19 के उपचार की दवाइयां बरामद हुई थी। 22 सालों में सैकड़ों नक्सलियों ने सरकार के सामने आत्मसमर्पण किया है।
रिपोर्ट- रोहित वर्मन
