रविंद्र जडेजा को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड करेगी CSK? IPL मिनी ऑक्शन से पहले मिल गया जवाब
क्या चेन्नई से बाहर जाएंगे जड्डू?
सीएसके ने खारिज की संभावनाएं
खबर तो ये भी आई थी कि गुजरात टाइटंस राहुल तेवतिया और आर. साई किशोर को देकर चेन्नई से रविंद्र जडेजा को ट्रेड कर सकता है। लेकिन चार बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने इन प्रस्तावों से भी इनकार कर दिया। यहां ये बताना जरूरी हो जाता है कि ट्रांसफर/ट्रेड विंडो आईपीएल ऑक्शन से एक हफ्ते सप्ताह पहले तक खुली रहेगी और उसके बाद फिर से खुलेगी।
2012 में सीएसके के साथ आए
रविंद्र जडेजा बीते 10 साल से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ है। साल 2008 में हुए पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने में इस अंडर-19 स्टार का अहम योगदान था। 2012 की नीलामी में उन्हें सीएसके ने खरीदा था। इस शानदार सफर के दौरान जड्डू ने सीएसके के साथ दो आईपीएल खिताब भी जीते। आईपीएल 2022 में अपनी कप्तानी में जडेजा ने चेन्नई को 8 में से 6 मैच हरवा दिए। इसी महीने छह सितंबर को उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके चलते वह वर्ल्ड टी-20 से भी बाहर हो गए।
कब शुरू होगा टूर्नामेंट
आईपीएल 2023 के शुरू होने की तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई थी। लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट को मानें तो टूर्नामेंट की शुरुआत मार्च में हो सकती है। पहला मुकाबला महीने के चौथे हफ्ते में खेला जा सकता है। इस साल टूर्नामेंट के मैच होम और अवे फॉर्मेट में खेले जाएंगे। 2019 सीजन तक ऐसा होता था, लेकिन 2020 में कोरोना के बाद से कुछ ही मैदानों पर टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जाते हैं।
