bcci to hold auction in mid-december for ipl 2023
पिछली नीलामी में फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 90 करोड़ रुपये थे। इस बार उनके पास अतिरिक्त 5 करोड़ होंगे यानी वह 5 करोड़ से शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा रिलीज किए गए खिलाड़ी की कीमत का भी इस्तेमाल वह नीलामी में कर सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी ट्रेंड और ट्रांसफर भी हो सकते हैं। ऑक्शन के एक हफ्ते पहले तक फ्रेंचाइजी ट्रेंड और ट्रांसफर कर सकती है। ऑक्शन के बाद फिर से विंडो खोला जाएगा।
कब शुरू होगा टूर्नामेंट
आईपीएल 2023 के शुरू होने की तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई थी। लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट को मानें तो टूर्नामेंट की शुरुआत मार्च में हो सकती है। पहला मुकाबला महीने के चौथे हफ्ते में खेला जा सकता है। इस साल टूर्नामेंट के मैच होम और अवे फॉर्मेट में खेले जाएंगे। 2019 सीजन तक ऐसा होता था, लेकिन 2020 में कोरोना के बाद से कुछ ही मैदानों पर टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जाते हैं।
इसके साथ ही अगले साल से महिला आईपीएल शुरू करने की तैयारी भी है। महिला आईपीएल पर बात करते हुए गांगुली ने कहा था, ‘बीसीसीआई वर्तमान में बहुप्रतीक्षित महिला आईपीएल पर काम कर रहा है। हम अगले साल की शुरुआत में पहला सीजन शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं। इस पर अधिक विवरण उचित समय पर आएगा।’
