रायगढ़ में महिला वकील के साथ दरिंदगी: पत्थर से कुचला चेहरा, शव के पास फेंका कपड़ा, डैम किनारे मिली नग्न लाश…

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते दिनों डैम किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती की निर्वस्त्र लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती के गले, चेहरे और पीठ पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला पूंजीपथरा थाने क्षेत्र का है।
संबंधित थाने के ग्राम तुमिडीह गांव के जंगल में डैम किनारे मंगलवार की शाम एक अज्ञात युवती (उम्र करीब 25 साल) की निर्वस्त्र अवस्था में लाश मिली है। ग्रामीणों अनुसार, युवती के गले एवं चेहरे में चाकू के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के शरीर से कपड़े गायब थे और युवती के गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं।
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पूंजीपथरा पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है, युवती के शरीर में चोट के निशान मिले हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल हर पहलू से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
